चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड त्योहारी सीजन में 40 करोड़ से अधिक यात्रियों का सुरक्षित परिवहन

चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड त्योहारी सीजन में 40 करोड़ से अधिक यात्रियों का सुरक्षित परिवहन
चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मार्च तक राष्ट्रीय रेल प्रणाली ने वसंत उत्सव यात्रा अवधि के दौरान कुल 40 करोड़ 70 लाख यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान कीं। इस पूरे अवधि में रेल संचालन सुरक्षित, स्थिर और सुचारु बना रहा।

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मार्च तक राष्ट्रीय रेल प्रणाली ने वसंत उत्सव यात्रा अवधि के दौरान कुल 40 करोड़ 70 लाख यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान कीं। इस पूरे अवधि में रेल संचालन सुरक्षित, स्थिर और सुचारु बना रहा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 3 मार्च को अकेले 1 करोड़ 7 लाख यात्रियों के सफर करने की संभावना है। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 743 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रा के चरम समय में भी आवागमन व्यवस्थित और सुविधाजनक बना रहे।

लालटेन महोत्सव के अवसर पर देशभर के रेलवे विभागों ने यात्री परिवहन की विशेष व्यवस्था की। विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ उत्सव का आनंद भी मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 10:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story