चाइनामैक्सिंग हैशटेग दुनिया भर में हुआ लोकप्रिय

चाइनामैक्सिंग हैशटेग दुनिया भर में हुआ लोकप्रिय
वर्ष 2026 के शुरू से चाइनामैक्सिंग दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। बस कुछ ही महीनों में संबंधित हैशटैग्स का पेज व्यूज 4 अरब से ज्यादा हो गया है।

बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2026 के शुरू से चाइनामैक्सिंग दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। बस कुछ ही महीनों में संबंधित हैशटैग्स का पेज व्यूज 4 अरब से ज्यादा हो गया है।

बताया जाता है कि चाइनामैक्सिंग का मतलब चीनी जीवनशैली का बेहतरीन अनुभव है, जैसा कि गर्म पानी पीना, ताईची का अभ्यास करना, पैरों को भिगोना, चीनी ड्रामा देखना और चीन का दौरा करना। इससे गहन रूप से चीनी लोगों के दैनिक जीवन का अनुभव किया जा सकता है।

इस साल गर्मियों में चाइना कूल और चाइनामैक्सिंग विदेशी सोशल मीडिया पर गर्म शब्द बन रहा है। चीनी पर्यटन अनुसंधान संस्थान के सर्वेक्षण के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक विदेशी यात्रियों का चीन में घूमने का लक्ष्य चीनी संस्कृति का अनुभव करना है। विदेशी पर्यटकों ने चीन के लगभग 500 शहरों का दौरा किया है।

राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में विदेशी लोगों ने 2 करोड़ 29 लाख 10 हजार से अधिक बार चीन का दौरा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 20.4 प्रतिशत अधिक है। इनमें 1 करोड़ 78 लाख 15 हजार बार वीजा मुक्त प्रवेश हुआ, जिसका अनुपात चीन आने वाले विदेशी पर्यटकों का 77.7 प्रतिशत है।

ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने कहा कि चीन एक संकेत दे रहा है कि 'यहां आइए और खुद चीन को परखिए।' चाइना ट्रैवल और चाइना कूल से चाइनामैक्सिंग तक अधिक से अधिक विदेशी लोग खुद चीन आकर अनुभव करना पसंद करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Aug 2026 10:50 PM IST

Tags

Next Story