चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने अधिकारियों को जनरल के पद पर पदोन्नति के लिए समारोह आयोजित किया

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने अधिकारियों को जनरल के पद पर पदोन्नति के लिए समारोह आयोजित किया
चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित बायी बिल्डिंग में चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने अधिकारियों को जनरल के पद पर पदोन्नत करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने समारोह में भाग लिया।

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित बायी बिल्डिंग में चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने अधिकारियों को जनरल के पद पर पदोन्नत करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने समारोह में भाग लिया।

लगभग सुबह 10.30 बजे पदोन्नति समारोह की शुरुआत चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रगान की गंभीर प्रस्तुति के साथ हुई। केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष ज्यांग शेंगमिन ने पदोन्नति समारोह की अध्यक्षता की और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा हस्ताक्षरित आदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

शी चिनफिंग ने केंद्रीय सैन्य आयोग के अनुशासन निरीक्षण आयोग के सचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के पर्यवेक्षण आयोग के निदेशक ज्यांग शुक्वांग और वायु सेना के कमांडर वांग कांग को जनरल के पद पर पदोन्नत किए जाने पर आदेश प्रस्तुत किए और बधाई दी। जनरल रैंक की वर्दी पहने दो अधिकारियों ने शी चिनफिंग और समारोह में उपस्थित सभी साथियों को सलामी दी, और पूरा दर्शक वर्ग उत्साहपूर्वक तालियां बजाने लगा।

पदोन्नति समारोह का समापन चीनी जन मुक्ति सेना के सैन्य गान की मधुर धुन के साथ हुआ। समारोह के बाद, शी चिनफिंग और अन्य नेताओं ने जनरल पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों के साथ एक सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 10:59 PM IST

Tags

Next Story