चीनी प्रधानमंत्री ने कंबोडियाई नेता हुन सेन से मुलाकात की
बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शुक्रवार दोपहर राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से मुलाकात की।
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि चीन और कंबोडिया मजबूत मित्र हैं, जिन्होंने सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि चीन कंबोडिया को अपनी पड़ोसी कूटनीति में एक प्राथमिक दिशा मानता है और कंबोडिया की सरकार के सुचारू कामकाज का समर्थन करना जारी रखेगा। चीन दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार बढ़ाना, राजनीतिक विश्वास गहरा करना और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करना चाहता है।
चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन कंबोडिया के साथ विकास योजनाओं को आपस में जोड़ना चाहता है, 'डायमंड हेक्सागोन' सहयोग ढांचे को मजबूत करना चाहता है, 'औद्योगिक विकास गलियारे' और 'मछली एवं चावल गलियारे' के निर्माण में तेजी लाना चाहता है, तथा बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई में सहयोग बढ़ाना चाहता है। दोनों देश सांस्कृतिक, पर्यटन और शैक्षिक आदान-प्रदान बढ़ाएंगे तथा संयुक्त राष्ट्र, लानत्सांग-मेकांग और आसियान जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाएंगे।
उधर, हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया-चीन मैत्री ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक उतार-चढ़ाव की परीक्षा सही है। उन्होंने चीन के दीर्घकालिक समर्थन और सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कंबोडिया चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखना चाहता है, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग गहरा करना चाहता है तथा डिजिटलीकरण, हरित परिवर्तन, नीली अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और वित्त में नई सहयोग संभावनाओं का दोहन करना चाहता है।
हुन सेन ने यह भी कहा कि कंबोडिया अधिक चीनी कंपनियों का निवेश स्वागत करता है और कंबोडियन पीपुल्स पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आदान-प्रदान बढ़ाने को तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 Jun 2026 8:54 PM IST












