चीनी राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं शमन दिवस का मुख्य कार्यक्रम च्यांगशी प्रांत के नानछांग में आयोजित

चीनी राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं शमन दिवस का मुख्य कार्यक्रम च्यांगशी प्रांत के नानछांग में आयोजित
हाल ही में चीन के राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं शमन दिवस और आपदा निवारण एवं शमन प्रचार सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आपदा निवारण, शमन एवं राहत समिति के कार्यालय, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय, चाइना मीडिया ग्रुप और च्यांगशी प्रांत की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। यह कार्यक्रम च्यांगशी प्रांत के नानछांग शहर में आयोजित किया गया।

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। हाल ही में चीन के राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं शमन दिवस और आपदा निवारण एवं शमन प्रचार सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आपदा निवारण, शमन एवं राहत समिति के कार्यालय, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय, चाइना मीडिया ग्रुप और च्यांगशी प्रांत की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। यह कार्यक्रम च्यांगशी प्रांत के नानछांग शहर में आयोजित किया गया।

चीनी राष्ट्रीय आपदा निवारण, शमन और राहत समिति के उपाध्यक्ष और आपातकालीन प्रबंधन मंत्री ज्यांग छेंगजोंग ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं शमन दिवस और आपदा निवारण एवं शमन प्रचार सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन करने के लिए, हमें आपदा निवारण, शमन और राहत पर सीपीसी केंद्र समिति के महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों की भावना का गहन अध्ययन, प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन करना चाहिए, और लोगों को सर्वोपरि रखने और लोगों की जान को प्राथमिकता देने के मूलभूत मूल्यों को गहराई से समझना चाहिए।

चाइना मीडिया ग्रुप के उप महानिदेशक यू ज्वूनशेन ने भाषण देते हुए कहा कि सीएमजी हमेशा लोगों और उनके जीवन को सर्वोपरि रखने के सिद्धांत का पालन करता रहा है, और सीपीसी और चीन सरकार के आपदा निवारण, शमन और राहत उपायों की समय पर और व्यापक कवरेज प्रदान करता रहा है। इसके साथ ही आपात स्थितियों पर समाचार रिपोर्टिंग और आपातकालीन विज्ञान के लोकप्रचार को अपने दैनिक संचार कार्यक्रमों में एकीकृत करता रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story