चीनी विदेश मंत्री ने मंगोलियाई समकक्ष के साथ वार्ता की

चीनी विदेश मंत्री ने मंगोलियाई समकक्ष के साथ वार्ता की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जून को उलान बाटार में मंगोलियाई विदेश मंत्री बटमुंख बैटसेटसेग के साथ वार्ता की।

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जून को उलान बाटार में मंगोलियाई विदेश मंत्री बटमुंख बैटसेटसेग के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन और मंगोलिया मैत्रीपूर्ण निकट पड़ोसी हैं। चीन-मंगोलिया मैत्रीपूर्ण सहयोग सम्बंध संधि में निर्धारित किया गया है कि, चीन और मंगोलिया शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पाँच सिद्धांतों पर कायम रहकर तीसरे देश को अपनी भूमि पर दूसरे पक्ष की राष्ट्रीय प्रभुसत्ता तथा सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देते। यह द्विपक्षीय सम्बंध के स्वस्थ विकास की महत्वपूर्ण गारंटी है। चीन और मंगोलिया को दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी में निरंतर नये विषय डालना और एक साथ बाहरी चुनौतियों से निपटना चाहिए।

वांग यी ने बल दिया कि चीन मंगोलिया का एक विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और मंगोलिया के विकास के लिए मदद देता रहेगा। चीन मंगोलिया के साथ उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड का सह निर्माण बढ़ाने, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का विस्तार करने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को उन्नत करने को तैयार है।

बटमुंख बैटसेटसेग ने कहा कि मंगोलिया के प्रति पड़ोसी देश की जगह नहीं ली जा सकती। पड़ोसी देशों खासकर चीन के साथ सम्बंध का विकास करना मंगोलिया की कूटनीति की प्राथमिकता है। अधिक जटिल और डांवांडोल वैश्विक परिस्थिति के सामने मंगोलिया और चीन को अधिक घनिष्ठ सहयोग की जरूरत है।

वार्ता के बाद दोनों विदेश मंत्रियों ने दो देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच वार्षिक सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किये और एक साथ संवाददाताओं से मिले। वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को पास्परिक विश्वास और समर्थन करने वाले अच्छे पड़ोसी और साझेदार बनना चाहिए। अच्छे पड़ोसियों को अधिक आवाजाही करनी और पारस्परिक सहायता करनी चाहिए।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 10:13 PM IST

Tags

Next Story