जम्मू सांबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

जम्मू  सांबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने शनिवार को सांबा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर, चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने शनिवार को सांबा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर, चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

सांबा पुलिस की ओर से यह कार्रवाई 21 जुलाई को सांबा जिले के विजयपुर के कौलपुर निवासी लैक सिंह के शिकायत के आधार पर की, जिसने सांबा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स सांबा के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी।

पुलिस ने मिली शिकायत पर सांबा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 217/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, सांबा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने तकनीकी मदद और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए एक आरोपी को पकड़ा।

आरोपी की पहचान मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डोडा जिले के गंडोह (भारगी) का रहने वाला है और अभी सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रह रहा है। कड़ी पूछताछ के बाद उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच जारी है।

बता दें कि चोरी के खिलाफ पुलिस की इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला शनिवार को उत्तर प्रदेश से सामने आया, जहां नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 दोपहिया गाड़ियां, चोरी और स्नैचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन की बिक्री से मिले 2,200 नकद तथा चार चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सर्विस रोड, सेक्टर-27 नोएडा में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव चौहान, अजय कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा शेरा, विजय कुमार और बृजेश कुमार के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, करौली और बांदा के रहने वाले हैं, जबकि वर्तमान में नोएडा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story