चोटिल लैमिन यामल बाहर, 'एल क्लासिको' के लिए बार्सिलोना की टीम घोषित

चोटिल लैमिन यामल बाहर, एल क्लासिको के लिए बार्सिलोना की टीम घोषित
एफसी बार्सिलोना के हेड कोच हांसी फ्लिक ने रियल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले अहम 'एल क्लासिको' के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। 18 वर्षीय लैमिन यामल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

बार्सिलोना, 10 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के हेड कोच हांसी फ्लिक ने रियल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले अहम 'एल क्लासिको' के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। 18 वर्षीय लैमिन यामल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

सीजन में अभी भी चार मैच शेष हैं, लेकिन बार्सिलोना कैंप नोउ में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में उतरने से पहले यह जानता है कि एक ड्रॉ या जीत उसे ला लीगा का खिताब दिलाने के लिए काफी होगी। फ्लिक की टीम के पास इस समय मैड्रिड पर 11 अंकों की बढ़त है और घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद वे अब स्पेनिश लीग का ताज वापस पाने के बेहद करीब हैं।

यामल की गैरमौजूदगी बार्सिलोना के लिए एक बड़ा झटका है। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी गति, रचनात्मकता और बड़े मैचों पर प्रभावित किया है, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने सीजन के अंतिम चरण से पहले इस फॉरवर्ड खिलाड़ी के साथ कोई भी जोखिम न लेने का फैसला किया है।

डिफेंडर जूल्स कुंडे ने निलंबन के बाद वापसी की है, जिससे बार्सिलोना को एक बड़ी राहत मिली है। उम्मीद है कि यह फ्रांसीसी खिलाड़ी सीजन के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक के लिए सीधे स्टार्टिंग लाइनअप में जगह बनाएगा।

फ्लिक ने आक्रमण पंक्ति में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, राफिन्हा, फेरान टोरेस और मार्कस रैशफोर्ड जैसे अनुभवी नामों को भी शामिल किया है, जबकि मिडफील्ड की कमान संभवतः पेद्री, फ्रेंकी डी जोंग और गावी के हाथों में होगी।

युवा खिलाड़ी पाउ कुबारसी, मार्क कैसाडो और फर्मिन लोपेज भी पूरे सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं। भले ही डिफेंडर एंड्रियास क्रिस्टेंसन घुटने की चोट के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए, लेकिन उन्हें अभी तक मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला है। ऐसे वे चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

इस बीच, मैड्रिड की टीम बार्सिलोना के दौरे पर ऐसे समय में जा रही है जब टीम के भीतर अनिश्चितता बढ़ रही है। खबरें हैं कि ड्रेसिंग रूम में फेडेरिको वाल्वरडे और ऑरेलियन टचौमेनी के बीच तनाव चल रहा है। इसके अलावा, चोट से उबर रहे स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे भी क्लासिको में नहीं खेल पाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 11:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story