क्लीनिक में चोरी करने गया चोर शटर में फंसा, फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू

क्लीनिक में चोरी करने गया चोर शटर में फंसा, फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित अभय खंड में शनिवार दोपहर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां चोरी की नीयत से क्लीनिक में घुसे एक युवक की जान फायर सर्विस की तत्परता से बच गई।

गाजियाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित अभय खंड में शनिवार दोपहर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां चोरी की नीयत से क्लीनिक में घुसे एक युवक की जान फायर सर्विस की तत्परता से बच गई।

घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक क्लीनिक के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से रेस्क्यू टेंडर को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक युवक क्लीनिक के शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है।

युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक देर रात चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह छत के रास्ते नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह शटर और दीवार के बीच फंस गया। इस दौरान उसका गला बुरी तरह जाम हो गया और वह वहीं लटक गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक शटर को हटाया और युवक की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई ताकि युवक को किसी प्रकार की अतिरिक्त चोट न पहुंचे।

करीब कुछ समय के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story