सीएम भजनलाल ने किया नागौर के गांव का दौरा, खेत पहुंचकर महिलाओं के साथ कृषि कार्य, बुजुर्गों से जाना हालचाल

सीएम भजनलाल ने किया नागौर के गांव का दौरा, खेत पहुंचकर महिलाओं के साथ कृषि कार्य, बुजुर्गों से जाना हालचाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के डेगाना स्थित तिलानेश गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में घूमकर आमजन से मुलाकात की और ग्रामीण जीवन को करीब से देखा।

नागौर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के डेगाना स्थित तिलानेश गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में घूमकर आमजन से मुलाकात की और ग्रामीण जीवन को करीब से देखा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव भ्रमण के दौरान खेतों में कृषि कार्य कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से खेती-किसानी की जानकारी ली और स्वयं कृषि औजार हाथ में लेकर कुछ समय तक उनके साथ कृषि कार्य भी किया। इस दौरान महिलाओं से खेती में आने वाली चुनौतियों, सिंचाई, फसल उत्पादन और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद करते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने गांव के बुजुर्ग महिला और पुरुषों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य, परिवार और दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही, सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

गांव के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ग्राम विकास चौपाल लगाई और महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं से उनके जीवन में आए परिवर्तन की जानकारी ली और सुझाव भी प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य महिलाओं को भी, इससे जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री किसानों, पशुपालकों और युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान का जीवन संघर्ष और परिश्रम से भरा होता है। वह विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद भी हार नहीं मानता है और हर बार नई उम्मीद के साथ खेती करता है। ऐसे में किसान को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाकर ही, देश और प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का आह्वान किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 8:47 AM IST

Tags

Next Story