सीएम मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, विकास के मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, विकास के मुद्दों पर चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

भोपाल/नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

दरअसल, राज्य में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य सरकार किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार ने किसानों को इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 40 का बोनस देने का ऐलान किया है, वहीं उड़द तथा अन्य फसलों के लिए भी राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त राशि किसानों को दी जा रही है।

राज्य सरकार का प्रयास यही है कि हर खेत को पर्याप्त पानी मिले ताकि पैदावार में वृद्धि की जा सके। यही कारण है कि राज्य में दो नदी जोड़ो योजना पर काम हो रहा है। राज्य में सिंचाई के साधन विकसित करने और किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के कारण ही पैदावार में बढ़ोतरी हो रही है और विभिन्न फसलों का रकबा भी बढ़ रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story