सीएम नीतीश कुमार ने कल ही सौंप दिया था इस्तीफा, आज प्रक्रिया होगी पूरीः संजय सरावगी
पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सीएम नीतीश कुमार आज एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहे हैं। नीतीश कुमार रविवार को असम जाने से पहले ही इस्तीफा मुझे सौंप दिया था। नियमानुसार आज सीएम का इस्तीफा आज स्वीकार हो जाएगा।"
ममता बनर्जी द्वारा अपनी जान का खतरा बताए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, "मुख्यमंत्री होते हुए, ऐसी बात कहने का साफ संकेत है कि हार से पहले ममता बनर्जी को घबराहट हो रही है। इस बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी और टीएसी हारने वाली है। ममता घुसपैठियों और रोहिंग्या को संरक्षण दे रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है।"
विपक्ष द्वारा देश के लोगों के जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "खाड़ी देश में युद्ध चल रहा है, इसके बावजूद विपक्ष और कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। इस संकट की परिस्थिति में विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा, राज्यसभा और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इसके बावजूद कांग्रेस आम जनता को भड़का रही है।
इसके पहले रविवार को संजय सरावगी ने कहा था, "टीएमसी सरकार घुसपैठियों, शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण दे रही है। पश्चिम बंगाल के संसाधनों का घुसपैठिए और रोहिंग्या कर रहे हैं। इसकी वजह से बंगाल के लोगों को संसाधनों की कमी हो रही है। पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। पूरी सरकार बांग्लादेशियों और घुसपैठियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। आने वाले दिनों में इसका खामियाजा ममता बनर्जी और टीएमसी को भुगतना पड़ेगा। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और ममता अपने घर जाएंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 March 2026 11:46 AM IST












