गुरुग्राम इफको चौक से फरीदाबाद-नोएडा तक जुड़ेगी रैपिड मेट्रो लाइन सीएम नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम इफको चौक से फरीदाबाद-नोएडा तक जुड़ेगी रैपिड मेट्रो लाइन सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सरकार से 20 सवालों के जवाब मांगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

चंडीगढ़, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सरकार से 20 सवालों के जवाब मांगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर सरकार तानाशाही का काम कर रही है, जिस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि हमारी पुलिस ने किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया है और न ही हमारे पास कोई ऐसी जानकारी है। मैंने कल भी कहा था कि चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 25 का मैदान तय किया है। आप वहां जाकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में बताया कि 24 फरवरी को एक बैठक हुई थी, जिसमें गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा के बीच बनने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के अंतिम एलाइनमेंट को स्वीकृति दी गई। इस कॉरिडोर का 52 किलोमीटर का भाग हरियाणा में होगा। ये गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगा, जिससे ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। ये गुरुग्राम की मेट्रो लाइन से भी जुड़ेगा और फरीदाबाद में 16 किलोमीटर का इंटीग्रेटेड सेक्शन जुड़ेगा। इसकी जल्द ही जानकारी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर काम पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त सचिवालय बनाया गया है, ताकि अंतर्राज्यीय तस्करी पर रोक लगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और मानस पोर्टल के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस गुप्त पहचान रखते हुए कार्रवाई करती है। संतों और खाप प्रतिनिधियों को भी नशा रोकने के अभियान में शामिल किया गया है, फिर भी कुछ मामलों में बाहर से नशा पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा, "1887 से अब तक सरकार के पास मालिकाना हक रहा। पूरा शहर सरकारी भूमि पर बसा है, ये गैर-मुमकिन आबादी के रूप में विकसित है। यहां सैकड़ों परिवार कई पीढ़ियों से रह रहे हैं, 2020 तक इन संपत्तियों की रजिस्ट्री होती रही, इसमें लोगों का विश्वास और अधिकार जुड़े रहे। तकनीकी आधार पर इन लोगों को असुरक्षित नहीं रखा जा सकता। मैं आज छछरौली गांव की जमीन का विस्तृत सर्वे और रिकॉर्ड के जरिए उनको मालिकाना हक दिए जाने की घोषणा करता हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2026 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story