हार की हताशा से झूठी-मनगढ़ंत बातें पोस्ट कर रही कांग्रेस सुधांशु त्रिवेदी

हार की हताशा से झूठी-मनगढ़ंत बातें पोस्ट कर रही कांग्रेस सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी गुमराह करने वाली खबरें फैला रही है। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी हार की हार से हताश और निराश होकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से झूठी, गुमराह करने वाली और पूरी तरह मनगढ़ंत बातें पोस्ट कर रही है।

नई दिल्‍ली, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी गुमराह करने वाली खबरें फैला रही है। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी हार की हार से हताश और निराश होकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से झूठी, गुमराह करने वाली और पूरी तरह मनगढ़ंत बातें पोस्ट कर रही है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कांग्रेस, जो तथ्यों पर आधारित सच्चाई का सामना करने में पूरी तरह नाकाम रही है और जनता का समर्थन पाने में भी लगातार विफल हो रही है, अब अपनी हार से हताश और निराश होकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से झूठी, गुमराह करने वाली और पूरी तरह मनगढ़ंत बातें पोस्ट कर रही है। यह बात तब साफ हुई, जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स हैंडल पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक रूप से भोजन करने के बारे में पोस्ट किया। वह पोस्ट पूरी तरह झूठा, निंदनीय और गुमराह करने वाला था।"

उन्‍होंने कहा कि इससे पहले, 15 अगस्त के दौरान भी, कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर पूरी तरह बेतुका और दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया— जिसमें भाजपा के एक कार्यक्रम के वीडियो को स्वतंत्रता दिवस समारोह के तौर पर गलत तरीके से पेश करने से लेकर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा दिखाना तक शामिल था।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार एक बेहद गलत और खतरनाक सोच को दिखाता है। 2024 के चुनाव में तेलंगाना कांग्रेस के द्वारा गृह मंत्री का एडिटेड वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्‍ट किया था। यह साबित होने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई थी, इसलिए हम यह कहना चाहते हैं कि जो कुछ दो साल से हो रहा था, उसको निरंतर बढ़ाते हुए अपनी हार की हताशा और कुंठा में कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में आज जो किया है, वह पूरी तरह निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा फैलाए गए झूठे और गुमराह करने वाले प्रचार की कड़ी निंदा करती है।"

उन्‍होंने कहा कि यह राजनीति और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ ही कानूनी तौर पर भी गंभीर विषय है। मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी कितना भी झूठ परोस ले, हम देश की जनता को आगाह करना चाहते हैं कि वह अपनी नाकामी को झूठ के रूप में परोसने की कोशिश कर रही है, मगर वो सच को सामने आने से रोक नहीं सकती।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 9:03 PM IST

Tags

Next Story