कांग्रेस ने बंगाल में जिंदा होने का सबूत देने के लिए दर्ज कराई धीरेंद्र शास्त्री पर एफआईआर दिलीप घोष

कांग्रेस ने बंगाल में जिंदा होने का सबूत देने के लिए दर्ज कराई धीरेंद्र शास्त्री पर एफआईआर  दिलीप घोष
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पश्चिम बंगाल की कांग्रेस की पुलिस शिकायत पर राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिंदा है, इसको साबित करने के लिए पार्टी ने एफआईआर कराई है।

कोलकाता, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पश्चिम बंगाल की कांग्रेस की पुलिस शिकायत पर राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिंदा है, इसको साबित करने के लिए पार्टी ने एफआईआर कराई है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से पश्चिम बंगाल में मांसाहारी भोजन और उसकी बिक्री पर रोक लगाने की अपील को लेकर दिलीप घोष ने कहा, "उन्होंने अपनी राय रखी है। अगर कोई इससे सहमत है, तो वह इसे मानेगा। इस देश में 50 प्रतिशत से अधिक लोग शाकाहारी हैं। यहां भी, अनुकूल जी ठाकुर के सभी अनुयायी शाकाहारी हैं और उनकी काफी अधिक संख्या है।"

दिलीप घोष ने कहा कि यहां (पश्चिम बंगाल) सदियों से बहुत से लोग मांसाहारी रहे हैं और मछली खाते हैं। भगवान ने यह सब दिया है और यह बिना किसी टकराव के स्वाभाविक रूप से चलता आ रहा है। टीएमसी ने भी इस विषय को सामने उठाया था। अभी बंगाल में किसी के खाने को लेकर पाबंदी नहीं है।

घोष ने कहा, "जो लोग रोजाना मांसाहारी भोजन करते हैं, उन्होंने भी सप्ताह में शाकाहारी खाने के लिए एक दो दिन तय कर रखे हैं। यह एक व्यक्तिगत विषय है।"

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की मांसाहारी भोजन और उसकी बिक्री पर रोक लगाने की अपील के बाद कांग्रेस ने भवानीपुर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हालिया मुलाकात पर कहा, "दुनिया भर में भारत का कद बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने जिनपिंग और पुतिन के साथ बातचीत की है। अगर ये तीनों बड़ी ताकतें मिलकर काम करती हैं, तो इससे दुनिया में विस्तारवादी और साम्राज्यवादी दबदबे से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से कई देशों को परेशानी हुई है। यह सहयोग जरूरी है और एशिया की अर्थव्यवस्था दुनिया पर छा जाएगी।"

इसी बीच, दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री की फिटनेस और 'फिट इंडिया मूवमेंट' की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री 76 साल के हैं और इतने फिट हैं कि उन पर फिटनेस के बारे में बात करना अच्छा लगता है। इसीलिए 'फिट इंडिया मूवमेंट' चलाया जा रहा है। यह अच्छी बात है और युवा पीढ़ी को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। उन्हें सिर्फ पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए। उन्हें अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री खुद इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2026 8:50 AM IST

Tags

Next Story