कोविड के वर्षों बाद रैंप पर उतरे हर्षवर्धन राणे, शानदार आउटफिट में आए नजर

कोविड के वर्षों बाद रैंप पर उतरे हर्षवर्धन राणे, शानदार आउटफिट में आए नजर
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के साथ एक बार मुंबई में फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है।

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के साथ एक बार मुंबई में फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड से जुड़े कई नई चेहरों को भी इस बार रैम्प पर वॉक करने का मौका मिला। लापता लेडीज की जया यानी प्रतिभा रांता ने भी रैम्प पर हुस्न के जलवे बिखेरे। प्रतिभा रांता के अलावा अभिनेता हर्षवर्धन राणे डिजाइनर निवेदिता साबू के शानदार आउटफिट में दिखें।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में निवेदिता साबू के कलेक्शन के बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा कि, वैसे तो डिजाइनर के कपड़े बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं होते हैं, लेकिन निवेदिता साबू आपकी बॉडी को देखकर कपड़े डिजाइन करती हैं, और वो इतने कंफर्टेबल और स्टाइलिश कपड़े बनाती हैं कि कुछ देर के लिए हम भूल जाते हैं कि कुछ हैवी और स्टाइलिश पहना है। यहां रैंप पर वॉक करके दिल को बहुत खुशी हो रही है, और निवेदिता साबू हमेशा कुछ अलग ही डिजाइन करती हैं।

अभिनेता एक्टिंग के साथ-साथ 41 साल की उम्र में साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई भी कर रहे हैं। काम और पढ़ाई को बैलेंस करने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, यहां शो पर आने से पहले मैंने गाड़ी में भी पढ़ाई की और अब जाते वक्त भी कुछ ऐसा ही होने वाला है क्योंकि मुंबई का ट्रैफिक को सभी तो पता है। इसलिए मैं आधी से ज्यादा पढ़ाई ट्रैवलिंग में ही कर लेता हूं। इसके साथ ही शूटिंग सीन को करने के बाद बीच-बीच में समय मिलता है, कई बार एयरपोर्ट पर भी लंबा इंतजार करना पड़ा है, तो उस वक्त में पढ़ाई पर ही ध्यान देता हूं।

बता दें कि अभिनेता ने 6 साल बाद रैंप पर वापसी की है। इससे पहले वो कोविड से पहले ही फैशन शो का हिस्सा रहे थे, लेकिन अब उन्हें दोबारा रैंप पर चलने का मौका मिला है। अभिनेता रैंप पर व्हाइट अटायर में दिखे। उन्होंने थ्री-पीस की तरह दिखने वाला हैवी आउटफिट पहना, जिसका कोट बहुत बड़ा और स्टाइलिश था। कोट पर हेवी एम्ब्रॉयडरी के साथ उसकी लंबाई अभिनेता के पैरों तक थी। हर्षवर्धन राणे ने हैवी आउटफिट के साथ रैंप पर आग लगा दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 10:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story