सीपीएल 2026 माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया

सीपीएल 2026 माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में केंसिंग्टन ओवल में 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सदाकत ने अपनी शतकीय पारी से अपनी टीम जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से जीत दिलाई।

बारबडोस, 17 सितंबर (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में केंसिंग्टन ओवल में 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सदाकत ने अपनी शतकीय पारी से अपनी टीम जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से जीत दिलाई।

जमैका किंग्समैन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना सकी। सर्वाधिक 71 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने खेली। इसके अलावा, कप्तान क्रिस लिन ने 44 गेंदों पर 57 रन बनाए।

जमैका के लिए आंद्रे रसेल ने 2, जबकि हसन खान, सईम अयूब और हुनैन शाह ने 1-1 विकेट लिया।

145 का लक्ष्य हासिल करने उतरी जमैका की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे माज सदाकत ने बेहतरीन, विस्फोटक और रोमांचक शतकीय पारी खेली। उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे किर्क मैकेंजी सिर्फ दूसरे छोर पर खड़े थे। रन माज के बल्ले से निकल रहे थे।

माज ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अल्ला गजनाफर पर लगातार 3 छक्के लगाए। माज ने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 21 वर्ष के माज सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

माज ने 49 गेंदों पर 8 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेल अकेले दम मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया। जमैका जीत से जब महज 7 रन दूर थी, तो माज आउट हुए।

मैकेंजी 34 गेंदों पर 22 और सईम अयूब 2 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। जमैका ने 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 9:04 AM IST

Tags

Next Story