दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की

दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की
दक्षिण दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और अपराध में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और अपराध में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

सी.आर. थाना क्षेत्र में जी-ब्लॉक के पास एक महिला, युविका वधवा, से मोबाइल छीने जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 5 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंची।

17 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगम विहार और नाला रोड, खिड़की गांव इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन कई थानों में दर्ज झपटमारी और चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए।

आरोपी आकाश (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरकेश, निवासी संगम विहार, नई दिल्ली। पुलिस के अनुसार वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बेखबर लोगों से मोबाइल छीनता था। पहचान छिपाने के लिए वह नंबर प्लेट खराब रखता था और चेहरा ढक लेता था। छीने गए मोबाइलों को वह आसानी से बेचकर नशे की लत पूरी करता था।

इंस्पेक्टर उमेश यादव (आईसी/एएटीएस दक्षिण जिला) के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई साजिद हुसैन, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कांस्टेलब कमल प्रकाश, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र और कांस्टेबल अरविंद शामिल थे। पूरे ऑपरेशन का मार्गदर्शन एडिशनल डीसीपी (ऑपरेशंस) अरविंद कुमार ने किया।

इस गिरफ्तारी से सी.आर. पार्क, महरौली, फ़तेहपुर बेरी, साकेत, अम्बेडकर नगर आदि थानों में दर्ज कई झपटमारी के मामले सुलझ गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में एक मोबाइल ‘बंटी’ नाम के व्यक्ति को बेचने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस बंटी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि सड़क अपराधों और झपटमारी पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 May 2026 8:52 AM IST

Tags

Next Story