दक्षिण-पूर्व दिल्ली में सनसनी घर के अंदर महिला की हत्या, डॉक्टर हिरासत में
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके के कैलाश हिल्स के एक घर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला गुरुवार को सामने आया। मृतका के घर से एक बैट और चाकू बरामद किया गया है।
घटना को लेकर शक है कि आरोपी ने महिला पर बैट और चाकू से हमला किया। वहीं, इस हत्याकांड में चौका देने वाली बात यह है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, वह वहीं मौजूद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।
मृतक महिला की पहचान मीना के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मीना घर के पास में ही एक डॉक्टर के क्लिनिक में पिछले 10 वर्षों से काम करती थी। क्लिनिक के डॉक्टर का नाम मनीष गुप्ता है, जिसके ऊपर आरोप है कि उसने महिला के सिर पर पहले बैट मारा और उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
इन आरोपों के बाद डॉक्टर मनीष गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर डॉक्टर ने आरोप लगाया कि महिला उसके ऊपर काला जादू कर रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच और डॉक्टर से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, घर के अंदर महिला की संदिग्ध हत्या होने से स्थानिए लोगों में डर और दहशत का माहौल है।
बता दें कि हत्या का एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से सामने आया, जहां पति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दादरी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिटहेरा निवासी अनूप ने अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहित और कविता ने करीब नौ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे, लेकिन किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Jun 2026 3:12 PM IST












