दक्षिण त्रिपुरा में भाजपा महिला मोर्चा के 7 मंडलों के नए अध्यक्षों के नाम घोषित
अगरताला, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिुपरा के दक्षिण त्रिपुरा जिले में भारतीय जनता पार्टी के 7 मंडलों में भारतीय जनता महिला मोर्चा के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिले के सभी 7 मंडलों में महिला मोर्चा का नेतृत्व नई पदाधिकारियों को सौंपा गया है। जारी सूची में बताया गया है कि 34-राजनगर मंडल के लिए तुलू रानी देबनाथ को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 35-बेलोनिया मंडल की जिम्मेदारी शर्मिष्ठा देबनाथ को दी गई है।
इसी तरह 36-संतिर बाजार मंडल के लिए सिंपल रियांग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 37-ऋष्यमुख मंडल में रीना देबनाथ को महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 38-जोलाईबाड़ी मंडल में मिता पंडित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 39-मनु मंडल के लिए चुमकी पॉल को अध्यक्ष बनाया गया है। 40-सबरूम मंडल में मनोरमा बैद्य डे को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। दक्षिण त्रिपुरा जिले में महिला मोर्चा की भूमिका को अहम माना जा रहा है और आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में महिला मोर्चा की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
नए अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने-अपने मंडलों में संगठन को नई ऊर्जा देंगी।
इससे पहले 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने किसान वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक कवायद तेज करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के 77 जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Oct 2026 10:47 AM IST












