दलितों-आदिवासियों के नाम पर मध्य प्रदेश में डेयरी घोटाला उमंग सिंघार

दलितों-आदिवासियों के नाम पर मध्य प्रदेश में डेयरी घोटाला  उमंग सिंघार
उन्होंने कहा है कि दलितों के नाम पर सब्सिडी का लाभ दबंगों ने उठाया है । नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर सरकार पर आरोप लगाया है कि दलित आदिवासियों के नाम पर राज्य में डेयरी घोटाला हुआ है।

भोपाल 20 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य में डेयरी घोटाला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दलितों के नाम पर सब्सिडी का लाभ दबंगों ने उठाया है । नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर सरकार पर आरोप लगाया है कि दलित आदिवासियों के नाम पर राज्य में डेयरी घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री डेयरी योजना में दो भैंसों की एक यूनिट पर अनुसूचित जाति और जनजाति हितग्राहियों को करीब 2.23 लाख की सब्सिडी मिलती है, जबकि सामान्य वर्ग को सिर्फ 1.49 लाख। यानी प्रति यूनिट लगभग 74 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी।अब खुलासा हुआ है कि कई मामलों में दलित-आदिवासियों के नाम पर सब्सिडी उठाई गई, लेकिन भैंसें उनके घरों में नहीं, दबंगों लोगों के यहां मिलीं।

नेता प्रतिपक्ष उमेश सिंघार का आरोप है कि लाभार्थी कहीं मजदूरी कर रहा है और उसे अपनी डेयरी की कमाई तक का नहीं पता, कहीं घर में पशु रखने की व्यवस्था तक नहीं है, कहीं पत्नी को यह तक नहीं मालूम कि उसके पति के नाम पर भैंस खरीदी गई, और कहीं सूची में ऐसे नाम दर्ज हैं जो गाँव में रहते ही नहीं। यह सब हो रहा है प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के क्षेत्र में।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कोई साधारण गड़बड़ी नहीं है। यह दलितों और आदिवासियों के अधिकारों पर सुनियोजित लूट है। राज्य में गरीब सिर्फ दस्तावेजों में मालिक है और असली फायदा रसूखदार उठा रहे हैं। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि भैंसें कहां गईं। सवाल यह है कि दलित-आदिवासियों के नाम पर करोड़ों की सब्सिडी लूटने वालों को संरक्षण कौन दे रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 12:59 PM IST

Tags

Next Story