दतिया में जीत का पुरस्कार नायक को, देर से जारी हुआ नियुक्ति पत्र

दतिया में जीत का पुरस्कार नायक को, देर से जारी हुआ नियुक्ति पत्र
इस जीत में अवधेश नायक की बड़ी भूमिका रही है और पार्टी ने इसका पुरस्कार उन्हें प्रदेश महासचिव बन कर दिया है। हां यह बात अलग है कि नियुक्ति पत्र चुनाव से पहले का है जिसे गुरुवार 6 अगस्त को जारी किया गया । दरअसल, दतिया विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दल अपने नेताओं के क्रियाकलाप से सशकित थे और उन्हें यह डर सताए रहता था कि कहीं उनका नेता पाला बदल ले।

भोपाल 6 अगस्त (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस जीत में अवधेश नायक की बड़ी भूमिका रही है और पार्टी ने इसका पुरस्कार उन्हें प्रदेश महासचिव बन कर दिया है। हां यह बात अलग है कि नियुक्ति पत्र चुनाव से पहले का है जिसे गुरुवार 6 अगस्त को जारी किया गया । दरअसल, दतिया विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दल अपने नेताओं के क्रियाकलाप से सशकित थे और उन्हें यह डर सताए रहता था कि कहीं उनका नेता पाला बदल ले।

कभी बीजेपी में रहे अवधेश नायक बीते तीन साल पहले ही कांग्रेस में आए थे और उनके भाजपा के कई नेताओं से करीबी रिश्ते हैं।चुनाव के दौरान कई नेता उनके घर पर मुलाकात करने भी गए, जिससे कांग्रेस को कई तरह की आशंकाएं थीं । दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और उसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की ओर से अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव बनाए जाने का नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

इस पत्र पर 18 जुलाई की तारीख दर्ज है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दतिया में मिली कांग्रेस की जीत में अवधेश नायक की बड़ी भूमिका रही है।इसकी वजह भी है क्योंकि नायक लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं। इस चुनाव में उनके भाजपा कार्यकर्ताओं से रिश्तों का कांग्रेस को लाभ मिला है। पार्टी की ओर से उन्हें सम्मानजनक पद दिया जाना भी जरूरी था । पार्टी को आशंका थी कि नायक चुनाव में दल बदल कर सकते हैं इसलिए नियुक्ति पत्र को रोका गया था l

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 5:40 PM IST

Tags

Next Story