दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए 40 स्टार प्रचारक
भोपाल 13 जुलाई (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक घोषित किए हैं। इस सूची में सत्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल है । दरअसल मतदान 30 जुलाई को होना है, मतगणना 4 अगस्त को होगी। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन भरे जाने का अंतिम दिन सोमवार 13 जुलाई है।
भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज करनी है और उसी क्रम में स्टार प्रसारकों की सूची जारी कर दी है । भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। इस सूची में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह के अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है।
इसके अलावा गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह , एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, सुमित्रा वाल्मीकि, शैतान सिंह पाल को भी शामिल किया गया है। भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है । दतिया के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती को न्यायालय द्वारा एक मामले में 2 साल से अधिक की सजा सुनाए जाने के बाद स्थान रिक्त घोषित कर दिया गया था। उसी के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन सोमवार 13 जुलाई तक भरे जाएंगे वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है, वही मतगणना 4 अगस्त को होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 July 2026 2:00 PM IST












