दिल्ली 'आप' अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बोले- केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बोले- केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार कुछ बड़ा करने की योजना बना रही है। इसी के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और पार्षदों को पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है।

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार कुछ बड़ा करने की योजना बना रही है। इसी के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और पार्षदों को पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है।

सौरभ भारद्वाज ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "इमरजेंसी मीटिंग। केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है, इसलिए पदाधिकारियों से पार्टी कार्यालय में बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है।"

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

सौरभ भारद्वाज का यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं ने हिस्सा लिया। सीपीआई(एम), आप और अन्य संगठनों के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पार्टी विधायक कुलदीप कुमार भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान आप नेताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठाए।

अब सौरभ भारद्वाज द्वारा सोमवार को पार्टी की पहली बैठक में जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है, जबकि दूसरी बैठक में सभी विधायकों और पार्षदों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2026 12:07 AM IST

Tags

Next Story