दिल्ली आर्य समाज मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए लिए विशेष हवन यज्ञ

दिल्ली  आर्य समाज मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए लिए विशेष हवन यज्ञ
विमान में 33 हजार फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हो रही हैं। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया और उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विमान में 33 हजार फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हो रही हैं। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया और उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने विशेष हवन यज्ञ किया। मंदिर में हुए विशेष यज्ञ में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), आर्य समाज और अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दशाश्वमेध घाट पर फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए विशेष गंगा और भगवान शिव की आरती की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैप्टन के बहादुरी को सराहा।

बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट हैं, जिन्होंने 30 सितंबर को हवा में हुए एक खतरनाक हमले के दौरान 174 यात्रियों की जान बचाई थी। उड़ान के दौरान उनके सह-पायलट ने अचानक कॉकपिट में उन पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। इस हमले के कारण विमान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14 हजार फीट नीचे आ गया।

गंभीर रूप से घायल होने और बहुत ज्यादा खून बहने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हमले का जवाब दिया और क्रू की मदद से कॉकपिट को सुरक्षित किया।

इसके बाद फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। कैप्टन स्मित मच्छार के पास कमर्शियल फ्लाइंग का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और वे 9,750 घंटे से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं। देशभर के लोग अब उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

--आईएएनएसी

वीकेयू/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 12:46 PM IST

Tags

Next Story