दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अनुपम खेर, 'तन्वी द ग्रेट' की सफलता पर जताई खुशी

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अनुपम खेर, तन्वी द ग्रेट की सफलता पर जताई खुशी
अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस के साथ कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

अभिनेता ने आयोजन को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि यह काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त विपिन मिश्रा जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने इसकी शुरुआत की। यह जगह है और ऐसे फिल्म उत्सव के लिए बिल्कुल सही है।"

उन्होंने याद करते हुए बताया कि पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया दिल्ली में ही होता था, जब वे ड्रामा स्कूल के छात्र थे, तब उन्होंने इस पूरे स्थान का दौरा किया था। उन्होंने कहा, "यह जगह बहुत खूबसूरत है और यहां का माहौल भी कमाल का है।"

अनुपम ने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' यहां पर दिखाई जा रही है। मैं अपनी मास्टर क्लास का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आज शाम के कॉन्क्लेव सेशन और कल की स्क्रीनिंग को लेकर भी मैं काफी उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्म फेस्टिवल लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। साथ ही, ये शहर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जागरूकता भी बढ़ाते हैं। अनुपम ने कहा, "दिल्ली एक समृद्ध और विविधता भरा शहर है। इस तरह के आयोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की सफलता पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ने थिएटर में 25 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म की सिल्वर जुबली है। अनुपम ने फिल्म की रिलीज को लेकर कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म को लिमिटेड थिएटर में चलाना चाहिए। फिल्म का दोबारा रिलीज होना और फिर 25 हफ्ते चलना बहुत अच्छी बात है। अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के अलावा यह उपलब्धि और भी खास है। हमने एक ट्रॉफी भी बनाई है और उसे डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।"

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के बारे में पूछे जाने पर अनुपम खेर ने कहा, "डायरेक्टर और एक्टर अपने कंटेंट या एक्टिंग स्किल्स के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो जाते हैं। उम्दा कलाकार हर प्लेटफॉर्म पर अच्छे ही रहेंगे और खराब एक्टर खराब ही रहेंगे, लेकिन यह बात जरूर है कि खराब एक्टर के अच्छा बनने की संभावना हमेशा होती है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story