दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। आरोपी पर हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटर्स को पनाह देने का आरोप है।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। आरोपी पर हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटर्स को पनाह देने का आरोप है।

दरअसल, दिल्ली के आया नगर इलाके में 14 सितंबर को सुबह 10 बजे जिम ट्रेनर विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। विजय जैसे ही जिम से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं थी, जिससे जिम ट्रेनर की मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। हालांकि हत्या के पीछे के असली कारणों का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। विजय की किसी से पुरानी दुश्मनी थी या नहीं, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।

कुछ महीने पहले भी आया नगर गांव में इसी तरह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई थी। इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में भी एक प्रॉपर्टी डीलर की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें रंगदारी का एंगल सामने आया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 11:24 AM IST

Tags

Next Story