दिल्ली के नंद नगरी इलाके में तीन घरों पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग और पत्थरबाजी

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में तीन घरों पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग और पत्थरबाजी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग से सनसनी फैल गई। कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात कथित तौर पर तीन घरों के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और पास में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में फायरिंग से सनसनी फैल गई। कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात कथित तौर पर तीन घरों के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की और पास में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

गोलीबारी की यह घटना नंद नगरी थाना इलाके के डी-2 ब्लॉक में हुई। अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें परिवारों के लोग बाल-बाल बचे। वहीं, एक वीडियो में अज्ञात हमलावर गोली चलाते हुए और पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दिए।

एक महिला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि हमारे घरों पर करीब 50 अज्ञात लोगों ने हमला किया। सभी लोगों ने मास्क लगा रखे थे।

महिला ने आरोप लगाया कि 7 साल पहले उनकी बेटी को लेकर एक विवाद हुआ था। इसके बाद से अक्सर घर के बाहर फायरिंग की जाती है और कभी पथराव किया जाता है। हमारे लड़कों को मारा पीटा जाता है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। हमारे बच्चों को गोली मारने की भी धमकी दी जाती है।

पीड़िता ने कहा कि देर रात भी हमारे तीन घरों पर हमले हुए हैं। यहां फायरिंग और पथराव किया गया है। परिवार के सभी लोग ऊपर थे। अगर हम लोग ऊपर नहीं होते तो परिवार के किसी सदस्य की जान जा सकती थी। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को लगातार खतरा है।

इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक युवक ने पड़ोस में एक महिला पर फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

शुरुआती जांच में पता चला कि नीरज ने पहले पड़ोस में रहने वाली राजवती पर गोली चलाई और फिर रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में लीला राम के बेटे नीरज (32 वर्ष) को खून से लथपथ हालत में पाया गया था और पास ही एक रिवॉल्वर पड़ी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि रिवॉल्वर का लाइसेंस मृतक नीरज के पिता के नाम पर था। वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटना वाली जगह से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2026 7:41 AM IST

Tags

Next Story