दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को वाहन सहित पकड़ा गया, जिसमें से शुरुआती जांच में 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आगे की जांच और तलाशी के बाद इस मामले में कुल 612 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था। वह शहर में अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करने के लिए वाहन का इस्तेमाल करता था, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस पूरे ऑपरेशन को इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई का संचालन एसीपी कुलदीप यादव के निर्देशन में हुआ, जबकि पूरी टीम पर क्राइम ब्रांच और एएनटीएफ के डीसीपी राहुल अलवाल की निगरानी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह ड्रग सप्लाई किन-किन राज्यों तक फैली हुई थी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग माध्यमों से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी जल्द पहुंचा जा सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story