दिल्ली में 'भीम ज्योति उत्सव 2026' का होगा भव्य आयोजन

दिल्ली में भीम ज्योति उत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन
दिल्ली के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में 10 अप्रैल से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो 14 अप्रैल तक निरंतर चलते रहेंगे। यह सभी कार्यक्रम बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती को समर्पित होंगे।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में 10 अप्रैल से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो 14 अप्रैल तक निरंतर चलते रहेंगे। यह सभी कार्यक्रम बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती को समर्पित होंगे।

उन्होंने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में बाबा साहेब की जयंती बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण रूप में मनाई जाएगी। राजधानी में इंडिया गेट के सामने, कस्तूरबा गांधी मार्ग क्षेत्र में 'भीम ज्योति उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है, जहां बाबा साहेब से जुड़ा हुआ समृद्ध साहित्य, उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यायों को एक विशेष गैलरी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत आने वाले लोगों को बाबा साहेब के जीवन, विचारों और संघर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखने और समझने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अनेक लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रस्तुतियां और विविध आयोजन भी किए जाएंगे, जो उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि इस मंच पर पूरे देश की समरसता का भाव देखने को मिलेगा। इसमें विभिन्न संत, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और वे सभी लोग भाग लेंगे जो समाज में एकता और समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मूल संदेश 'राष्ट्र सर्वोपरि' का था और उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया।

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस मेगा उत्सव के माध्यम से बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 10:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story