नई दिल्ली नाबालिग की हत्या का मामला सुलझा, सूटकेस से शव बरामद, भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली  नाबालिग की हत्या का मामला सुलझा, सूटकेस से शव बरामद, भाई गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग की हत्या के मामले में उसके ही रिश्ते के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके से सूटकेस में छिपाया गया लड़की का शव बरामद किया गया।

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग की हत्या के मामले में उसके ही रिश्ते के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके से सूटकेस में छिपाया गया लड़की का शव बरामद किया गया।

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने नाबालिग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर ही अपनी रिश्ते की बहन की हत्या का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जाल बिछाकर अविनाश, पुत्र शोकी राय, निवासी मुकुंदपुर पार्ट-2, दिल्ली को हिरासत में लिया। आरोपी का संबंध नॉर्थ जिले में हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या से पाया गया।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में स्पेशल स्टाफ के हेड कांस्टेबल संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और पुलिस को बुराड़ी के अजीत विहार स्थित उस स्थान पर ले गया, जहां उसने लड़की के शव को एक सूटकेस में छिपाकर रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सूटकेस से शव बरामद कर लिया। इसके बाद मामले को बुराड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी परिस्थितियों और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती कार्रवाई के बाद अब पुलिस साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है।

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने कहा कि स्पेशल स्टाफ की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई से एक गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इसे जघन्य अपराधों की जांच और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, पुलसि को पता चला है कि आरोपी और मृतक रिश्ते में भाई बहन लगते हैं और आरोपी को उसके प्यार के संबंध से दिक्कत थी। इसीलिए उसने अपनी बहन लगने वाली नाबालिग लड़की की हत्या कर दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 11:17 PM IST

Tags

Next Story