दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
दिल्ली सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल, डीजल, घरेलू एलपीजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचने की अपील की है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल, डीजल, घरेलू एलपीजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय रिव्यू मीटिंग हुई। इसमें फूड, सप्लाई एवं कंज्यूमर अफेयर्स विभाग, दिल्ली पुलिस, रेवेन्यू विभाग, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और विभिन्न ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति के चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने की अफवाहों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 9 मार्च 2026 को जारी आदेश में घरेलू पीएनजी और सीएनजी को प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में घरेलू पीएनजी की कोई कमी नहीं है। इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए भी सप्लाई में बदलाव के बाद अब करीब 80 प्रतिशत क्षमता बहाल हो चुकी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुष्टि की कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से कार्यरत है।

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, लेकिन बुकिंग के बाद औसतन 2-3 दिनों में सिलेंडर डिलीवरी हो रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई के लिए कंपनियों ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मीटिंग में गैस चोरी, ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दिल्ली पुलिस और रेवेन्यू विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सरकार ने दोहराया कि राजधानी में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों से प्रभावित न हों।

चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों को निरंतर मॉनिटरिंग करने और जनता को सही जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया, प्रेस रिलीज और हेल्पलाइन के माध्यम से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2026 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story