देश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता नीरज कुमार
पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने देश की सुरक्षा, न्यायिक फैसलों और पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए हाल ही में मंजूर हुए रक्षा सौदे से भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत और क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
उन्होंने आईएएनएस से बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दी गई है, जो देश की सैन्य शक्ति को और मजबूत करेगा। यह फैसला न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि इससे देश का गौरव भी बढ़ेगा।
वहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया है कि यदि कोई विवाहित पुरुष किसी वयस्क महिला के साथ सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है, तो यह आपराधिक अपराध नहीं है। नीरज कुमार ने कहा कि यह फैसला बदलते समय का संकेत देता है और लिव-इन संबंधों को एक हद तक स्वीकार्यता देता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह आपसी सहमति पर आधारित है और इसमें सामाजिक परंपराएं और स्वीकार्यता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की परंपरा रही है कि संकट के समय सभी एकजुट रहते हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चुनाव के दौरान देश की विदेश नीति और आतंकवाद के खिलाफ नीति पर एकजुटता जरूरी है।
नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठाए और कहा कि उनके विचार चिंता का विषय हैं और देश की परंपरा के अनुरूप नहीं हैं।
पश्चिम बंगाल में धार्मिक आयोजनों को लेकर उन्होंने कहा कि हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखे और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करे। उन्होंने कहा कि उनके राज्य में रामनवमी और ईद जैसे त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं और हर व्यक्ति को अपनी आस्था का पालन करने का अधिकार है। वहीं, जदयू प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल में जो घटनाएं हुई हैं, उसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 March 2026 12:13 PM IST
