देश में राहुल गांधी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है, भविष्य उज्ज्वल है हुसैन दलवई

देश में राहुल गांधी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है, भविष्य उज्ज्वल है हुसैन दलवई
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य को उज्ज्वल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है।

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य को उज्ज्वल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल बना है और जिस तरह राहुल गांधी ने लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित किया है, उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। हुसैन दलवई ने विशेष रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी लंबी यात्रा कर लोगों के बीच पहुंचना और उनकी समस्याओं को समझना एक बड़ी बात थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं और इंडिया ब्लॉक को मजबूत बनाना चाहते हैं। हुसैन दलवई ने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी की भूमिका ज्यादा बड़ी होगी तथा वह देश के एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में उभरेंगे। आज पूरे देश में राहुल गांधी की एक अलग पहचान बन चुकी है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को वाई प्लस सुरक्षा देने को लेकर उन्होंने कहा, "लोगों से ये सांसद डरे हुए हैं, इसलिए इनको वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।"

राम मंदिर दान पात्र विवाद पर उन्होंने कहा, संगठन चलाने के नियम होते हैं तो आपके पास ये पैसे कहां से आए, इसका हिसाब तो देना ही पड़ेगा।

वहीं, नीट परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा की जा रही उच्चस्तरीय बैठकों और अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुसैन दलवई ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सही तरीके से होनी चाहिए। जहां भी गलती होती है, वहां जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी कई नेताओं ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे दिए हैं। लोकतंत्र में जवाबदेही बहुत महत्वपूर्ण होती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 2:37 PM IST

Tags

Next Story