देवानंद आज भी सबसे स्टाइलिश और सदाबहार हीरो शत्रुघ्न सिन्हा

देवानंद आज भी सबसे स्टाइलिश और सदाबहार हीरो शत्रुघ्न सिन्हा
हिंदी सिनेमा के 'सदाबहार हीरो देवानंद के चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। एक जमाना था जब उनकी मुस्कान, स्टाइल और अभिनय का दीदार करने के लिए उमड़ पड़ते थे। उन्होंने अपने अभिनय से कई दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज किया था और उनका वो जादू आज भी बरकरार है।

मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के 'सदाबहार हीरो देवानंद के चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। एक जमाना था जब उनकी मुस्कान, स्टाइल और अभिनय का दीदार करने के लिए उमड़ पड़ते थे। उन्होंने अपने अभिनय से कई दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज किया था और उनका वो जादू आज भी बरकरार है।

मंगलवार को देवानंद की पुण्यतिथि है। इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर देवानंद की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया।"

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "देव साहब को दिल से याद कर रहे हैं। देवानंद आज भी सबसे स्टाइलिश और सदाबहार हीरो माने जाते हैं। आपकी बातें और सलाह आज भी मेरे दिल के बेहद करीब हैं। देव साहब अमर रहें।"

देवानंद ने अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक, निर्देशक और निर्माता के तौर पर करियर स्थापित किया था, जिसमें उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही छोटे रोल से की थी, लेकिन 1948 में 'जिद्दी' फिल्म से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और 'काला पानी' और 'गाइड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 2001 में देवानंद को पद्म भूषण और 2002 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उस दौर में अभिनेता का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा था। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम सुरैया का था। दोनों की प्रेम कहानी के खूब चर्चे हुआ करते थे।

3 दिसंबर 2011 में दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का 88 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया था। उनके निधन के 2 महीने बाद आखिरी फिल्म चार्जशीट रिलीज हुई, जिसे उन्होंने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Dec 2025 12:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story