देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा को केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने मां चंद्रघंटा को नमन किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "आज नवरात्रि के तीसरे दिन शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना का दिन है। उन्हें कोटि-कोटि वंदन। मां चंद्रघंटा बुराई का नाश कर सभी को यशस्वी व कीर्तिवान होने का आशीर्वाद दें।"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "पावन शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस पर आदिशक्ति मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबके दु:खों का नाश कर अपनी कृपा से इस धरा के हर प्राणी का मंगल व कल्याण कीजिए। आपके आशीर्वाद से हर घर में अपार सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम का वास हो; यही प्रार्थना है।"
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस पर साहस, शौर्य और सौम्यता की मंगलमय स्वरूप मां चंद्रघंटा के चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां का यह दिव्य स्वरूप हमें निर्भयता, धैर्य और अटूट आत्मबल का आशीर्वाद प्रदान करता है। मैया की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि, और आनंद की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे, यही कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया, "शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। मां भगवती सभी को धर्म, सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "शारदीय नवरात्रि के पावन तृतीया दिवस पर मां चंद्रघंटा की आराधना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करता हूं। मां चंद्रघंटा की कृपा से हर परिवार में खुशहाली आए, सभी के जीवन से भय और संकट दूर हों तथा प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शक्ति आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! देवी मां का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में साहस, सौहार्द और खुशहाली लेकर आए।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मां चंद्रघंटा की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां चंद्रघंटा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। माँ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखें।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "शारदीय नवरात्रि के तृतीय पावन दिवस पर मां आदिशक्ति के तृतीय स्वरूप, परम कल्याणकारी मां चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक है। मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र और सिंह पर विराजमान मां अपने भक्तों के समस्त भय, संकट और कष्टों का हरण कर उन्हें अभय एवं कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! मां चंद्रघंटा की कृपा से सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो तथा हर चुनौती का सामना करने के लिए आत्मबल की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "शारदीय नवरात्रि के पावन तृतीय दिवस पर मां जगदंबा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा के चरणों में बारंबार प्रणाम। मां चंद्रघंटा की कृपा से हमारे जीवन से भय का नाश हो एवं आत्मविश्वास का संचार हो। मां का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन। मां चंद्रघंटा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, शांति, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Oct 2026 8:06 AM IST












