धनबाद में अवैध कोयला खदान की चाल धंसी, महिला समेत दो की मौत, कई के दबे होने की आशंका

धनबाद में अवैध कोयला खदान की चाल धंसी, महिला समेत दो की मौत, कई के दबे होने की आशंका
झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में रविवार सुबह अवैध कोयला खदान की चाल धंसने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में सुबह करीब सात बजे हुआ।

धनबाद, 13 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में रविवार सुबह अवैध कोयला खदान की चाल धंसने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में सुबह करीब सात बजे हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंग में कोयला काटने और चुनने गए थे। इसी दौरान सुरंग का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुदाल, गैंता समेत दूसरे साधनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी एक व्यक्ति शामिल बताए जा रहे हैं।

तीन घायलों को भी बाहर निकालकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मलबे के नीचे अभी कई और लोग दबे हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि इस इलाके की अवैध सुरंगों से निकाले गए कोयले को बाइक के जरिए आसपास के बाजारों में बेचा जाता था। हादसे के समय भी लोग इसी तरह कोयला काटने और चुनने के लिए सुरंग में गए थे।

हालांकि, घटना में दो लोगों की मौत और अन्य लोगों के दबे होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की जांच और राहत-बचाव अभियान के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Sept 2026 12:40 PM IST

Tags

Next Story