धरोई पर्यटन प्रोजेक्ट का 95 फीसदी काम पूरा, 3-4 महीने में खुलेगा रिवर फ्रंट कार्यकारी इंजीनियर

मेहसाणा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। धरोई हेडवर्क्स डिवीजन नंबर-1 (धरोई कॉलोनी) के प्रभारी कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने बताया कि धरोई पर्यटन प्रोजेक्ट के मास्टरप्लान के तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजली, नाला और वॉटर स्पोर्ट एरिना का काम पूरा हो चुका है, जबकि रिवर फ्रंट का काम अंतिम चरण में है और 3-4 महीने में पूरा हो जाएगा। पर्यटन को प्रमोट करने के लिए धरोई एडवेंचर फेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा।
धरोई हेडवर्क्स डिवीजन नंबर-1 (धरोई कॉलोनी) के प्रभारी कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने कहा, "धरोई प्रवासन प्रोजेक्ट के अंतर्गत जो भी मास्टरप्लान है, उसके तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजील, नाला का कार्य पूरा हो चुका है। वॉटर स्पॉट एरिना का विकास हो चुका है। रिवर फ्रंट का काम अपने अंतिम चरण में है और आने वाले 3-4 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां पर जो भी पर्यटक आएंगे, उनके रहने की सुविधा के लिए यहां पर टेंट सिटी, होटल, रिसॉर्ट की व्यवस्था की जा रही है। निजी निवेशक यहां आकर इसमें निवेश करें, उसी के हिसाब से आयोजन किया जा रहा है।
एसएस पटेल ने कहा कि प्रवासन विभाग द्वारा धरोई पर्यटन का जो भी काम हुआ है, वो लोगों तक पहुंचे और वो यहां प्रवास करने के लिए आएं, उसके लिए धरोई एडवेंचर फेस्ट का आयोजन भी होने वाला है।
उन्होंने कहा कि फेज 1 के अंदर धरोई टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए जो भी रोड नेटवर्क, बिल्डिंग्स, कैफे, रेस्तरां, गार्डन, प्लाजा, वॉटर सप्लाई, बिजली, लैंडस्केपिंग और हार्डस्केपिंग समेत पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग अपने अंतिम चरण में है। 95 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है।
कार्यकारी इंजीनियर एसएस पटेल ने बताया कि दूसरे फेज में रिवर फ्रंट और जो भी गतिविधि होने वाली है, जैसे कि थिएटर, लोअर प्रोमिनाड और अपर प्रोमिनाड (तट पथ या सार्वजनिक सैरगाह), से संबंधित कामों में विकास हुआ है।
गुजरात के मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर स्थित धरोई डैम को सरकार एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है। अहमदाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दूर इस डैम को केंद्र बनाकर उत्तर गुजरात का नया टूरिज्म सर्किट बनाया जा रहा है, जो वडनगर, तरंगा, अंबाजी और रानी की वाव जैसे स्थलों को कनेक्ट करेगा। करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
यहां एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स एरिना, एम्फीथिएटर वाला रिवर फ्रंट, अपर और लोअर प्रोमिनाड, पंचतत्व पार्क, नाद ब्रह्म उपवन और वॉटर एक्सपीरियंस पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
