डिजिटल कृषि मिशन के तहत लक्ष्य से पहले बनी 11 करोड़ फार्मर आईडी शिवराज चौहान

डिजिटल कृषि मिशन के तहत लक्ष्य से पहले बनी 11 करोड़ फार्मर आईडी  शिवराज चौहान
देश में 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनने पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा है कि आज का दिन भारतीय खेती, कृषि और किसानों के लिए ऐतिहासिक है। एक सपना साकार हुआ है, एक संकल्प पूरा हुआ है।

भोपाल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस) केसरी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2027 तक 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसे पांच माह पहले हुए हासिल कर लिया गया है। देश में 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनने पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा है कि आज का दिन भारतीय खेती, कृषि और किसानों के लिए ऐतिहासिक है। एक सपना साकार हुआ है, एक संकल्प पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, विकसित भारत के लिए, विकसित कृषि और समृद्ध किसान और खेती को विकसित और किसान को समृद्ध बनाने के लिए, आधुनिक टेक्नोलॉजी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कई तरह की योजनाएं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में किसानों के लिए चल रही हैं। उन योजनाओं का लाभ सही समय पर, सही किसान को मिले, यह भी जरूरी है। इसलिए डिजिटल कृषि मिशन बनाया गया और उस मिशन के अंतर्गत यह तय किया गया कि अब हर किसान की अलग पहचान होगी, फार्मर आईडी बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य तय किया था कि मार्च 2027 तक 11 करोड़ फार्मर आईडी बन जाने चाहिए। लेकिन तय समय से 5 महीने पहले ही 11 करोड़ फार्मर आईडी बनाने का काम पूरा हो गया। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने बताया कि अब यह फार्मर आईडी के माध्यम से योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ मिलेगा। बैंक का ऋण हो, कोई कागज़ के पेट नहीं भरने पड़ेंगे, कि बार-बार यह कागज लाओ, वह कागज लाओ। फसल बीमा योजना का लाभ हो, आपदा राहत की राशि हो, अपनी फसल को बेचना हो, ऐसे कई कामों के लिए फार्मर आईडी पर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि सही किसान को ही लाभ मिलेगा और आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग, किसानों की खेती को आसान और बहुत बेहतर बनाएगा। लक्ष्य को हासिल करने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 11 करोड़ फार्मर आईडी बनाने की इस उपलब्धि के लिए, केंद्र सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ, राज्य सरकारों को, केंद्र शासित प्रदेशों को, जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। साथ ही बधाई किसान बहनों और भाइयों को भी, क्योंकि अब आपके पास आपकी पहचान, किसान की पहचान फार्मर आईडी है। सही समय पर, बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ उठाइये, और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके खेती बदलिये। आई ए ए न एस एस एन पी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story