नई दिल्ली दो लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों की डांट से छात्रा ने छोड़ दिया था घर

नई दिल्ली  दो लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों की डांट से छात्रा ने छोड़ दिया था घर
क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से दो नाबालिग लापता बच्चों का सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें बरामद कर लिया है। इसके साथ ही परिजनों को सौंप दिया है। बच्चों को पाकर परिजनों ने खुशी जताते हुए दिल्ली पुलिस का आभार जताया है।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनस)। क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से दो नाबालिग लापता बच्चों का सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें बरामद कर लिया है। इसके साथ ही परिजनों को सौंप दिया है। बच्चों को पाकर परिजनों ने खुशी जताते हुए दिल्ली पुलिस का आभार जताया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दिल्ली के गाजीपुर थाने में दर्ज हुई थी। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को दिल्ली पुलिस की नोडल एजेंसी मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) को सौंपा गया।

एसीपी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और सब इंस्पेक्टर विशाल गुप्ता की टीम ने पहले पीड़िता के माता-पिता से जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर टीम ने पीड़िता को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से ढूंढ निकाला।

जांच में पता चला कि लापता लड़की को उसके माता-पिता ने डांटा था, क्योंकि वह अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया साइटों पर बिताती थी। इसके बाद वह गुस्से में आकर घर से चली गई थी।

इसी तरह दूसरे मामले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के लापता होने की रिपोर्ट 24 फरवरी को रानहोला पुलिस थाने में दर्ज हुई थी। इस मामले में भी इंस्पेक्टर मनोज दहिया, हेड कांस्टेबल अजीत और कांस्टेबल अशोक कुमार की टीम ने पीड़ित के माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी एकत्र की। मौके पर सत्यापन के आधार पर टीम ने पीड़ित को श्याम विहार, रानहोला, दिल्ली क्षेत्र से ढूंढ निकाला।

जांच में पता चला कि लापता लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है और उसके दो भाई और चार बहनें हैं। उनके पिता मजदूर हैं और माता गृहिणी हैं। वह 24 फरवरी को पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन के बाद अपने एक सहपाठी के घर पर रुक गया था।

-आईएएनस

-ओपी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story