दिल्ली मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से सियासी बवाल, विपक्ष बोला-धर्म के नाम पर चल रहा बुलडोजर

दिल्ली मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से सियासी बवाल, विपक्ष बोला-धर्म के नाम पर चल रहा बुलडोजर
दिल्ली के शालीमार बाग में मस्जिद के अवैध विस्तार पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर हिंदू-मुसलमान को बांटने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शालीमार बाग में मस्जिद के अवैध विस्तार पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर हिंदू-मुसलमान को बांटने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी देश में लोगों को बांटकर, 'विविधता में एकता' के सिद्धांत को कमजोर करके और सांप्रदायिकता फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।"

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा। उनके अनुसार, यह चुनाव संकेत देगा कि भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं और उसे हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा 403 सीटों में से 50 सीटें भी जीत गई, तो यह देश के लिए बड़ा आश्चर्य होगा।

वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध बढ़ रहा है, लेकिन सरकार उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध करते हैं, उन पर बुलडोजर की कार्रवाई क्यों नहीं होती। साथ ही उन्होंने राम मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की मांग उठाई। उनका आरोप है कि भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है।

बता दें कि दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मैक्स हॉस्पिटल रोड को चौड़ा करने की परियोजना के तहत प्रशासन ने देर रात अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान मदीना मस्जिद और उसके आसपास बने कई मकानों सहित सड़क पर मौजूद अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story