डायरेक्टर अबिशन जीविंथ के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अखिला ने दिया बेटी को जन्म

डायरेक्टर अबिशन जीविंथ के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अखिला ने दिया बेटी को जन्म
सुपरहिट तमिल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' से फेमस हुए युवा डायरेक्टर और एक्टर अबिशन जीविंथ एक बेटी के पिता बन गए हैं। अबिशन ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरहिट तमिल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' से फेमस हुए युवा डायरेक्टर और एक्टर अबिशन जीविंथ एक बेटी के पिता बन गए हैं। अबिशन ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

अबिशन जीविंथ ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह नवजात बेटी को गोद में लिए हुए हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "आधिकारिक तौर पर अब एक बेटी का पिता बन गया हूं।"

दिलचस्प बात यह है कि अभी दो दिन पहले ही अबिशन जीविंथ ने पत्नी अखिला इलांगोवन के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी, जिसके बाद उनके घर इस नन्ही परी का आगमन हुआ है।

बताया जाता है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते आए हैं और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2025 में अबिशन जीविंथ ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान मंच पर सबके सामने अखिला को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

कपल ने 31 अक्टूबर 2025 को चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन स्थित 'हनु रेड्डी बोटहाउस गार्डन' में धूमधाम से शादी की थी। इस शादी में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे शिवकार्तिकेयन, सिमरन, अनस्वरा राजन और सौंदर्या रजनीकांत शामिल हुए थे।

अबिशन जीविंथ ने साल 2025 में रिलीज हुई बेहद सफल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। बेहद कम बजट में बनी एम. शशिकुमार और सिमरन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

निर्देशन में सफलता के बाद अबिशन ने साल 2026 में आई फिल्म 'विथ लव' से बतौर मुख्य अभिनेता भी अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा वह जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार के साथ आगामी तमिल फिल्म 'पिकासो' में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

गौतम शिवरामन द्वारा निर्देशित फिल्म में अबिशन जीविंथ, कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार, शिवानी नागराम, योगलक्ष्मी और गाना विनोद मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म तमिल के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story