दीपावली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, भागीरथ पैलेस से लेकर लाजपत नगर तक लाइट्स से जगमगाए

दीपावली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, भागीरथ पैलेस से लेकर लाजपत नगर तक लाइट्स से जगमगाए
दीपावली से पहले दिल्ली के भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहक सजावटी लाइट्स, एलईडी बल्ब, रंग-बिरंगी झालरें और अन्य फेस्टिव इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, त्योहारी खरीदारी के चलते कारोबार में जबरदस्त तेजी है।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली से पहले दिल्ली के भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहक सजावटी लाइट्स, एलईडी बल्ब, रंग-बिरंगी झालरें और अन्य फेस्टिव इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, त्योहारी खरीदारी के चलते कारोबार में जबरदस्त तेजी है।

एक ग्राहक ने कहा कि बहुत ज्यादा भीड़ है। लगभग दो घंटे हो गए घूमते हुए। ये ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई आनंद लेता है। मैंने बहुत सारे सामानों की खरीदारी की है। घर के लिए लाइटें और बिजली का कुछ सामान लेना है, वही सब ढूंढ रहे हैं। मैं तो कहूंगा कि बच्चों को साथ लेकर नहीं आएं।

धनतेरस और दीपावली से पहले पीतमपुरा मार्केट रोशनी से जगमगा उठा है। खूबसूरती से सजी दुकानें, रंग-बिरंगी लाइट्स, डिजाइनर एलईडी डिस्प्ले और चमकदार फेस्टिव सजावट से बाजार में खरीदारी का बेहद जीवंत माहौल बना हुआ है।

दीपावली से पहले लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग फेस्टिव शॉपिंग के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है, सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। बाजार की ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

बाजारों में बढ़ी भीड़ का असर ट्रैफिक पर भी साफ दिख रहा है। भागीरथ पैलेस, लाजपत नगर और पीतमपुरा के आसपास की सड़कों पर शाम होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। पार्किंग फुल होने से लोगों को दूर तक पैदल चलकर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है, ताकि खरीदारों को ज्यादा परेशानी न हो।

वहीं, इस भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार बिक्री काफी बेहतर है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, लाइट्स, कपड़े, गिफ्ट आइटम्स और सजावट के सामान की मांग सबसे ज्यादा है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम तक, सभी को दीपावली की इस भीड़ से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story