दो चीनी गणितज्ञों को फील्ड्स मेडल्स मिले

दो चीनी गणितज्ञों को फील्ड्स मेडल्स मिले
अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के पेंसिल्वेनिया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2026 अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस के उद्घाटन समारोह पर चीनी गणितज्ञ तंग यु और वांग होंग को फील्ड्स मेडल्स मिले।

बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के पेंसिल्वेनिया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2026 अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस के उद्घाटन समारोह पर चीनी गणितज्ञ तंग यु और वांग होंग को फील्ड्स मेडल्स मिले।

तंग यु को आंशिक अंतर समीकरण में असाधारण कार्य के लिए यह मेडल मिला, जबकि वांग होंग को हार्मोनिक विश्लेषण और ज्यामितीय माप सिद्धांत में श्रेष्ठ कार्य के लिए मेडल प्राप्त हुआ।

तंग यु ने मेडल मिलने के बाद मीडिया को बताया कि मेरे लिए यह बड़ा सम्मान है। यह न सिर्फ व्यक्तिगत मान्यता है, बल्कि मेरे काम, मैं और सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से पूरे किए गए काम और संभावना क्षेत्र की मान्यता है।

वांग होंग ने मीडिया से कहा कि यह मेरे और मेरे सहयोगियों के लिए बड़ा महत्व रखता है। आज मैं बहुत खुश हूं।

गौरतलब है कि दोनों गणितज्ञ पेइचिंग विश्वविद्यालय के गणित कॉलेज से पढ़े हैं। तंग अब अमेरिकी शिकागो विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर है और वांग फ्रांस के इंस्टीट्यूट डेस हौट्स एट्यूड्स साइंटिफिकेस तथा अमेरिका की न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के कूरेंट इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं।

ध्यान रहे फील्डस मेडल्स हर चार साल प्रदान किए जाते हैं, जिसमें विजेताओं की आयु 40 वर्ष से कम हैं। यह अंतरराष्ट्रीय गणित जगत में सब से ऊंचे सम्मानों में से एक है, जो गणित जगत के नोबेल पुरस्कार के नाम से विख्यात है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 July 2026 9:55 PM IST

Tags

Next Story