डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'हॉटलाइन पेइचिंग 2' पेइचिंग में प्रदर्शित

डॉक्यूमेंट्री फिल्म हॉटलाइन पेइचिंग 2 पेइचिंग में प्रदर्शित
चीनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'हॉटलाइन पेइचिंग 2' का स्क्रीनिंग कार्यक्रम 11 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। पेइचिंग की नगरपालिका, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के जिम्मेदार व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया।

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'हॉटलाइन पेइचिंग 2' का स्क्रीनिंग कार्यक्रम 11 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। पेइचिंग की नगरपालिका, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के जिम्मेदार व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया।

बताया जाता है कि यह वर्ष 2026 के पेइचिंग 'सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया' मंच के लिए मुख्य सहायक कार्यक्रमों में से एक है। दो साल पहले सीएमजी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'हॉटलाइन पेइचिंग' के बॉक्स ऑफिस की कमाई 8 करोड़ युआन से अधिक थी, जो पिछले पांच वर्षों में चीनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस का नया रिकॉर्ड था। इस फिल्म का स्क्रीनिंग न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सेंट पीटर्सबर्ग आदि शहरों में भी किया गया। फिल्म मानव को केंद्र में रखते हुए विकास की विचारधारा पर आधारित है, जिसने देसी-विदेशी दर्शकों पर गहरा असर डाला।

अगली कड़ी के रूप में 'हॉटलाइन पेइचिंग 2' की शूटिंग करीब एक साल चली। इस दौरान लगभग 500 घंटे के वीडियो फुटेज इकट्ठा किए गए। फिल्म में एक सच्ची कहानी से शहर के विकास से पैदा होने वाली आम चुनौतियों की चर्चा की गई और इससे जुड़ी चीनी कहानियां सुनाई गईं।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 का पेइचिंग 'सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया' मंच 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित होगा। वर्तमान मंच का विषय डिजिटल युग और लोगों का शहर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 7:21 PM IST

Tags

Next Story