'दुर्भाग्यशाली घटना' कोलकाता पंडाल हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने जताया दुख

दुर्भाग्यशाली घटना कोलकाता पंडाल हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री अमित शाह और पियूष गोयल समेत कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री अमित शाह और पियूष गोयल समेत कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि पश्चिम बंगाल के चोरबागान स्थित कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुँचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उत्सव के अवसर पर कई परिवारों के जीवन में ऐसा अंधेरा छा जाना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोलकाता में हुई त्रासदी में हुई जानमाल की हानि से मैं व्याकुल हूं। दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं, भाजपा सांसद तरुण चुघ ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ भीषण हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Oct 2026 11:45 PM IST

Tags

Next Story