एकता कपूर के बयान पर छिड़ी बहस, श्याम रजक बोले- किसी वेद में हिंदू-सनातन शब्द नहीं

एकता कपूर के बयान पर छिड़ी बहस, श्याम रजक बोले- किसी वेद में हिंदू-सनातन शब्द नहीं
फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर जेडीयू नेता श्याम रजक और कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर जेडीयू नेता श्याम रजक और कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी।

श्याम रजक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने चारों वेदों को पढ़ा है और कहीं भी न तो हिंदू लिखा है और न ही सनातन लिखा हुआ है।

उन्होंने कहा, "देखिए, ये छोटी-मोटी बाइट देने वाला विषय नहीं है, बल्कि इस पर लंबी बहस होनी चाहिए और मैं इस पर लंबी बहस करने के लिए तैयार हूं। कोई अगर मुझसे इस विषय पर बहस करना चाहता है, तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। वे आएं और मुझसे बहस करें।"

कांग्रेस नेता उदित राज ने एकता कपूर के बयान को बेवजह की बात बताया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में विकास के पीछे की वजह पश्चिम का प्रवाह ही तो है। उन्होंने कहा, "उनसे पूछें कि टीवी, गैजेट और धारावाहिक आखिर कहां से आए हैं, ये सब हैं तो पश्चिम की ही देन है। कैमरा, मोबाइल समेत टीवी सीरियल बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, आखिर वे पश्चिम से ही आए हैं।"

उन्होंने कहा, "ये जो पश्चिम का इस्तेमाल करके अमीर बने हैं, ये सब जहाज से चलते हैं। अगर इतनी ही दिक्कत है, तो पैदल चलें। औरतें आज बाहर क्यों हैं, उनको घर में रहना चाहिए। यह सब पश्चिम का ही तो प्रभाव है कि आप आज बाहर घूम पा रहे हैं। पहले भारत में कौन सा लोकतंत्र और संसद हुआ करता था, सब पश्चिम से ही तो आया है। अगर पश्चिम का प्रभाव न होता और तकनीक ही न होती, तो उनका (एकता) नाम ही न होता और कमाई भी नहीं होती। हो सकता है कि उन्हें ससुराल में घर के ही काम निपटाने पड़ते। उन्होंने ये सब बेवजह की बातें की हैं।"

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि हिंदूफोबिया, तो शुरुआत से ही रहा है और इसकी जड़ बॉलीवुड में देखने को मिलती है। नवाजुद्दीन से लेकर शबाना आजमी तक तमाम एक्टर ऐसे ही रहे हैं और ताज्जुब की बात यह है कि हिंदुस्तान में रहकर ये सब लोग ऐसा करते हैं। कहीं और रहते, तो न जाने क्या करते।"

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, "हिंदू फोबिया उन्हीं लोगों को है, जो लोग रावणवंशी हैं और राम को मारना चाहते हैं। ये वही लोग हैं, जो राम को मारने की बात करते हैं और अगर राम को मारोगे तो दर-दर की ठोकरे खाओगे। प्रभु श्री राम हम सभी के रोम-रोम में समाए हुए हैं।"

बता दें कि प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक एकता कपूर ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में दिए गए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग पर 'हिंदूफोबिया' होने का गंभीर आरोप लगाया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 3:48 PM IST

Tags

Next Story