इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में 22 एसोसिएट मॉडलर्स पदों पर नौकरी का अवसर, 21 अगस्त अंतिम तिथि
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईआईएल ने कैडमैटिक में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित मॉडलर्स से निश्चित अवधि के आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगें हैं।
ईआईएल की ओर से एसोसिएट मॉडलर्स पोस्ट के लिए जारी 22 रिक्तियों में एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - इंस्ट्रूमेंटेशन का 1, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - पाइपिंग के 6, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - ईडब्ल्यूएस (सेफ्टी) के 2, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - स्ट्रक्चरल के 9, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - सिविल के 2 और एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - इक्विपमेंट के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एसोसिएट मॉडलर्स पोस्ट पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी और/या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 4 से 6 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 66,500 से 72,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चयन प्रक्रिया ईआईएल के दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, कोलकाता और वडोदरा ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। सिलेक्शन प्रोसेस की सही तारीख और जगह की जानकारी कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से दी जाएगी। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग की जगह नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) होगी। हालांकि, संगठन की जरूरतों के आधार पर पोस्टिंग देश या विदेश में कहीं भी हो सकती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 9:52 PM IST












