इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेनरी और फिलिप्स चोट के कारण टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच से बाहर

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेनरी और फिलिप्स चोट के कारण टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच से बाहर
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बैटिंग ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स चोटों के कारण नहीं खेल रहे हैं।

नॉटिंघम, 25 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बैटिंग ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स चोटों के कारण नहीं खेल रहे हैं।

आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल करने वाले हेनरी ने द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए थे। वे काफ (पिंडली) की चोट के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे। वहीं, फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने गुरुवार को टॉस से पहले बयान में कहा, "मैट हेनरी काफ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हेनरी को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान दर्द महसूस हुआ था। बाद में उनके बाएं काफ के स्कैन से पता चला कि उन्हें लो-ग्रेड मसल स्ट्रेन (मांसपेशियों में हल्की खिंचाव) है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ठीक होने में दो से चार हफ्ते लगेंगे।"

फिलिप्स को लेकर बयान में कहा गया, "ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। फिलिप्स को 'द ओवल' में दूसरे टेस्ट के दौरान साइड में दर्द महसूस हुआ था। आगे की जांच से फिलिप्स के खेलने में वापसी का समय तय होगा।"

इन दोनों के बाहर होने और लगातार बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण काइल जैमीसन को आराम दिए जाने के बाद, न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर और बेन सियर्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इस मैच में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

वहीं, इंग्लैंड की टीम में कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है। लॉर्ड्स में 115 रन की जीत के बाद टीम कर्फ्यू तोड़ने और नाइटक्लब की घटना को लेकर ईसीबी की जांच के कारण वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) के बाद इंग्लैंड की टीम में लौट आए हैं, जबकि स्पेशलिस्ट ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर को भी चुना गया है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स और विलियम ओ'रूर्के।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और शोएब बशीर।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story