ईपीएफओ में ऑडिटर सहित 74 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक भरें फॉर्म

ईपीएफओ में ऑडिटर सहित 74 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक भरें फॉर्म
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने विभिन्न कार्यालयों में डेपुटेशन के आधार पर अलग-अलग कुल 74 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने विभिन्न कार्यालयों में डेपुटेशन के आधार पर अलग-अलग कुल 74 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है।

ईपीएफओ की ओर से जारी 74 रिक्तियों में उप निदेशक (ऑडिट) के 7, सहायक निदेशक (ऑडिट) के 9, सहायक ऑडिट अधिकारी (एएओ) के 18 और ऑडिटर के 40 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालकर 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, मुख्यालय, श्री विक्रम सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II (भर्ती प्रभाग) के नाम, प्लेट ए, ग्राउंड फ्लोर, ब्लॉक II, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली-110023' पते पर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचाना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से उप निदेशक (ऑडिट) पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और आईए एवं एडी द्वारा आयोजित एसएएस परीक्षा उत्तीर्ण एवं ऑडिट, अकाउंट्स एवं वित्तीय मामलों को संभालने का अनुभव होना चाहिए। वहीं, बीकॉम वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का नियमित आधार पर समतुल्य पदों पर कार्यरत होना, पब्लिक फंड के ऑडिट और अकाउंट्स में अनुभव, आदि होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्तियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार, पे-मैट्रिक्स लेवल 6 से 11 के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 11:18 PM IST

Tags

Next Story